रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अक्टूबर। स्वास्थ्य विभाग ने 11 चिकित्साधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेशानुसार ईएनटी विशेषज्ञ डा संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर का प्रभारी सिविल सर्जन सह अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहां से डा भेनुज कुमार सिन्हा को संचालनालय में प्रभारी उप संचालक पद पर स्थानांतरित किए गए हैं।
इनके अलावा डॉ. नारायण सिंह नाग, चिकित्सा अधिकारी 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा, से प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर, डॉ. प्रेमसिंह मार्को, शिशु रोग विशेषज्ञ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत, कोरिया से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर, सरगुजा, डॉ. राजेन्द्र कुमार राय, विशेषज्ञ चिकित्सक जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से जिला चिकित्सालय पंडरी, रायपुर। डॉ. शशांक गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर, जिला बलरामपुर से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर,डॉ. रामप्रसाद तिवारी, चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर, जिला बलरामपुर, डॉ. गोरलाल मिर्धा, चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोंगापानी, एम.सी.बी. से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर,सरगुजा,डॉ. शशिकला मिर्धा, चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेन्दरी एम.सी.बी. से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर,सरगुजा ,डॉ. वंदना कुमारी चौधरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय सारंगढ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर बिलासपुर, डॉ. पियुष सिंह, चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा से 7 लाल बहादुर शास्त्री शासकीय चिकित्सालय, सुपेला भिलाई भेजे गए हैं ।