रायपुर
बेस्ट फ्रॉॅम द वेस्ट दो कर्मचारी सम्मानित
21-Oct-2026 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अक्टूबर। महापौर मीनल चौबे ने मंगलवार को दशहरे के मौके पर निगम के प्रिंटिंग प्रेस में मशीनों और अन्य उपकरणों की पूजा अर्चना की। इस मौके पर श्रीमती चौबे ने बेस्ट फ्रॉम द वेस्ट अंतर्गत कागज और पु_े के वेस्टेज के मिश्रण से कलाकृति बनाने वाले प्लेसमेंट श्रमिक यशवंत सपहा और सोशल मीडिया और पेपरलेस मैनेजमेंट में योगदान देने पर प्लेसमेंट कंप्यूटर ऑपरेटर ओम सच्चिदानन्द बंजारे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी और अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय सहित अधिकारीऔर कर्मचारी की उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे