रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अक्टूबर। ला विस्टा सोसायटी में गरबा नाईट का आयोजन किया गया। महिलाओं और बच्चों ने आस्था के साथ गरबा नृत्य स्पर्धा में भाग।
इस कार्यक्रम में कुल पांच केटेगरी में पुरस्कार रखे गये थे। सभी कैटेगरी के प्रथम पुरस्कार अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स पंडरी की तरफ़ से गोल्ड कोईन प्रायोजित किए गए थे। बेस्ट फीमेल गरबा नृत्य में प्रथम पुरस्कार रश्मि व्यास को, द्वितीय पुरस्कार अंकिता गुप्ता को, तृतीय पुरस्कार चांदनी कुकरेजा को दिया गया। बेस्ट गल्र्स गरबा नृत्य में प्रथम पुरस्कार समायरा व्यास को, द्वितीय ऐश्वी बोंदिया को, तृतीय पुरस्कार वर्लिन छाबड़ा,बेस्ट कपल नृत्य में प्रथम पुरस्कार गुलशन एवं संजोत गोंदूड़े, द्वितीय मुस्कान एवं आनंद छत्री को दिया गया।
बेस्ट बॉय में प्रथम पुरस्कार वेदांत छत्री को, द्वितीय करन हुरा रहे ।अंतिम फैमिली पारंपरिक वेशभूषा का प्रथम पुरस्कार बृजेश एवं निधि ठक्कर को । सभी पुरस्कार निर्णायक बैजल पिथलिया एवं शुभांगी पोमल ने घोषित किये। कार्यक्रम में दीपक व्यास ग्रुप ने गरबा गायन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सपना अग्रवाल ने किया। तथा विजय मंगवानी, इंदरपाल सिंग, बांबरा , शंकर अग्रवाल, राजू अरोरा, रजनी बेन, रितु बोंदिया, एवं रितु वर्मा ने पुरस्कार वितरण किया।