रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश भर में विपक्षी दलों के वोट चोरी और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के आरोपों का जवाब देने के लिए लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ नाम से एक बड़ा जन-जागरण अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलाया जाएगा।
अभियान का मुख्य उद्देश्यकांग्रेस और इंडिया गठबंधन के दलों द्वारा मतदाता सूची सुधार और चुनाव आयोग के खिलाफ किए जा रहे लोकतंत्र बचाओ मार्च व आंदोलनों का मुकाबला करना। चुनावी प्रक्रिया में धांधली और वोट चोरी के विपक्ष के दावों को झूठा साबित करना और जनता के सामने असल तथ्य रखना। चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा अपना पक्ष रखेगी। अभियान की रूपरेखा और रणनीति की जानकारी देते हुए महामंत्री नवीन मार्कंडेय न बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और बूथ स्तर के कार्यकर्ता ज़मीनी स्तर पर उतरकर आम लोगों से सीधा संवाद करेंगे। भाजपा ने विपक्ष के आरोपों का सिलसिलेवार जवाब देने के लिए एक विशेष 24 पन्नों का डॉजियर तैयार किया है। इसके माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता बताएंगे कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एक पारदर्शी प्रक्रिया है ताकि केवल पात्र मतदाताओं के नाम ही सूची में रहें। राज्यों के संगठनात्मक मुख्यालयों और जिलों में प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं।