रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अक्टूबर। विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने एनेस्थीसिया विशेषज्ञों एवं चिकित्सा जगत से जुड़े सभी चिकित्सकों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि रोगियों की सुरक्षित शल्य चिकित्सा, बेहतर उपचार एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ मरीज की शारीरिक स्थिति की निगरानी से लेकर शल्य चिकित्सा के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। चिकित्सकों का ज्ञान, अनुभव और समर्पण मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही समाज में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास को मजबूत करता है।