रायपुर

वर्दी उतरवाने की धमकी देने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार
19-Oct-2026 7:45 PM
वर्दी उतरवाने की धमकी देने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार

8 साथियों के साथ थाने में तोड़ फोड़ भी किया था, जो फरार हैं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 अक्टूबर। थाने में तोड़ फोड़ के बाद 20 दिनों से फरारी काट रहे  भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी उसके  एक अन्य साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  शिवांकर और उसके 8 साथी भाजयुमो नेताओं पर पुलिस द्वारा जब्त डीजे वाहन को छुड़वाने के दौरान गुढिय़ारी थाना में तोडफ़ोड़ और टीआई को वर्दी उतरवाने की धमकी के मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के लिए उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया था। मामला  गैर जमानती होने की अब आरोपी को कोर्ट पेश करने की तैयारी है।

गणेश उत्सव के दौरान निर्धारित समय-सीमा के बाद डीजे बजाने को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की थी। डीजे वाहन को जब्त कर लिया गया, जिसे छुड़वाने के लिए भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गुढिय़ारी थाना पहुंचा। आरोप है कि यहां कार्रवाई के विरोध में शुभांकर और  साथियों ने टीआई कक्ष में तोडफ़ोड़ कर साथ ही टीआई नरेंद्र साहू के साथ बदसलूकी की थी । इसके बाद पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और तोडफ़ोड़ करने को लेकर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

इस घटनाक्रम के बाद  कांग्रेस ने भी गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस रायपुर के अध्यक्ष मेनन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई करने की भी मांग की थी। मामले में गुढिय़ारी थाना प्रभारी नरेंद्र साहू के साथ कथित दुर्व्यवहार सामने आया था. इस लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला को पत्र सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की थी।  हालांकि उसके साथी पकड़ से बाहर हैं। इनमें प्रकाश यादव, मुकुल वर्मा, सत्यम पाण्डेय, सोमेश पाल, जितेंद्र चंद्रवंशी और लालसिंह चौहान के नाम शामिल हैं। पुलिस ने  धारा 296, 351, 190, 191, 221, 224 और धारा 3 के तहत अपराध दर्ज किया था।


अन्य पोस्ट