रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अक्टूबर। राज्य शासन ने जल संसाधन विभाग में अहम फेरबदल किया है। एक दर्जन अधीक्षण अभियंता को इधर से उधर किया गया है। इनमें से प्रभारी के रूप में पूर्व में पदस्थ किए गए आधा दर्जन अभियंताओं को पूर्णकालिक के रूप में यथावत रखा गया है।
जारी आदेशानुसार मधुसूदन इम्प्रान एन.आर.डी.ए. प्रतिनियुक्ति पर यथावत। सुशील कुमार गुप्ता प्रभारी अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन मण्डल, रायगढ़ से बिलासपुर, संतोष कुमार साहू प्रभारी अधीक्षण अभियंता, महानदी मण्डल, रायपुर से यथावत, एस. के.बर्मन संसाधन संभाग, गरियाबंद से प्रभारी सीई बांध सुरक्षा संगठन, आई.ए. सिद्दीकी,प्रभारी अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन एवं भू-जल सर्वेक्षण मण्डल से प्रभारी मुख्य अभियंता (प्लानिंग) कार्यालय प्रमुख अभियंता का अतिरिक्त प्रभार। सी.एस. शिवहरे कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, बेमेतरा कार्यपालन अभियंता, तांदुला, जल संसाधन संभाग दुर्ग।
आशुतोष सारस्वत,अधीक्षण अभियंता, शिवनाथ मण्डल दुर्ग से नवा रायपुर, वेदप्रकाश पांडे कार्यपालन अभियंता टी.डी.पी.पी. संभाग, जगदलपुर से बस्तर जल संसाधन मण्डल, जगदलपुर।
प्रकाश राव फुलेकर कार्यपालन अभियंता, कार्यालय अधीक्षण अभियंता, केलो परियोजना बांध मण्डल, खरसिया से अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन मण्डल, रायगढ़। सोनवानी विजय कुमार प्रभारी अधीक्षण अभियंता, कार्यालय मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, रायपुर यथावत। इस्तानिसलास एक्काप्रभारी अधीक्षण अभियंता, हसदेव बांगो प्रोजेक्ट मण्डल रामपुर/कोरबा यथावत। शिवराम सिंघारे अधीक्षण अभियंता, कार्यालय प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर।