रायपुर
अशोका रतन में दुर्गा पूजा और गरबा उत्सव
19-Oct-2026 7:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अक्टूबर। अशोका रतन सोसाइटी में पांच दिवसीय दुर्गा पूजा और गरबा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। अष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा के नव रूपों का विशेष पूजन किया गया।
मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना, हवन और भंडारे का भी आयोजन किया गया। सोसाइटी अध्यक्ष ममता गर्ग ने बताया कि गरबा और डांडिया में सोसाइटी की महिलाएं, बच्चे और युवा उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। मां दुर्गा की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे