रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अक्टूबर। निजी केबल और ट्रांसमिशन कंपनी के कर्मचारी के नाम नंबर का इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने दो करोड़ रुपए ट्रांसफर करा लिए । मामले की रिपोर्ट कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और जय गोपाल सोसायटी फाफाडीह निवासी ओमकार वरू ने गंज थाने में दर्ज कराया है। इसे राजधानी में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी बताया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति ने कंपनी के अधिकृत व्यक्ति अंशुल शर्मा के नाम एवं पहचान का दुरुपयोग करते हुए मोबाइल नंबर के माध्यम से कंपनी के अकाउंटेंट बिरेश तिवारी, मोबाइल नंबर पर व्हाट्सऐप काल से संपर्क किया । और खाता नंबर 70012 वी- के कंसट्रक्शन को 2,00,00,000 (दो करोड़ रुपये) की राशि ट्रांसर्फर करने कहा। कालर को, अंशुल समझकर कंपनी के अकाउंटेंट बिरेश तिवारी के द्वारा बैक आफ बडौदा पंडरी ब्रांच रायपुर के खाते से 2,00,00,000 (दो करोड़ रुपये) की राशि आनलाईन इंटरनेट बैकिंग के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया ।गयी । फिर कुछ देर बाद समझ आया कि हमारे द्वारा गलत खाता नंबर के धारक को गलत ट्रांसफर किया गया है। फिर उसके बाद बैंक जाकर ईमेल के माध्यम से कम्पलेन रजिस्ट्रर्ड कराया गलत ट्रांजेक्शन हुआ है उसके बाद बिरेश तिवारी ने अपना व्हाटसअप नंबर को चेक किया गया तो देखा कि अंशुल शर्मा के मो. नंबर **** गलत पाया गया जो मेरे बिरेश तिवारी के व्हाटसअप नंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अंशुल शर्मा के नंबर को परिवर्तित कर फोन के कान्टेक्ट में संधारित कर हैक कर दुरूपयोग किया गया । इसके झांसे मे आकर एकाउंटेट बिरेश तिवारी के द्वारा गलत खाते में राशि ट्रांसफर कर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की गई है। इसकी वरू ने 1930 में आनलाईन शिकायत की है। पुलिस ने धारा 318-4 के तहत मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।
रिटायर्ड कर्मचारी को एपीके फाइल भेजकर एक्सिस बैंक एकाउंट से 70 हजार रुपए पार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अक्टूबर। ग्रामीण विकास विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी को एपीके फाइल भेजकर उसके एक्सिस बैंक एकाउंट से 70 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। वृद्ध की रिपोर्ट पर माना पुलिस साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर
रही है।
पुलिस के अनुसार अनादी देव दानी 64 वीआईपी रोड स्थित आभा विला निवासी वर्ष 2023 मे ग्रामीण विकास विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके दो अलग-अलग बैंक खाते भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा डुमरतराई में संचालित है जिसमें पेंशन आती है ।और दूसरा नेहरु नगर भिलाई के एक्सिस बैंक शाखा में है । दोनों खातों से युपीआई सर्विस है। 26 सितंबर को पेंशन की रकम एसबीआई खाता में क्रेडिट हुई थी। पूर्वाह्न लगभग 11/45 बजे वह मोबाईल चला रहे थे उसी समय आईएनएस टीवी एपीके नामक फाईल का पॉप-अप आया। जैसे ही उसे टच किया तो एक संदिग्ध एप इंस्टॉल हो गया और मोबाईल असामान्य रुप से व्यवहार करते हुए काम करना बंद कर दिया । मोबाईल को बंद कर पुन: चालू किया। रात्रि करीबन 9 बजे जब अनादि ने अपने एसबीआई खाते मे आयी पेंशन की रकम को अपनी पत्नी के खाते मे ऑनलाईन भेजने का प्रयास किया। तो पैसा पत्नी के खाते मे नहीं गया तब उन्होंने अपने खाते की रकम को चेक किया तो म खाते मे रकम नहीं था। दोपहर को हुई घटना का ध्यान आया जिससे अपने साथ सायबर धोखाधड़ी का आभास होने पर परिजनों को इसकी जानकारी दे ऑनलाईन शिकायत पोर्टल 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया। 30 सितंबर को जब वे एसबीआई बैंक शाखा गए तो स्टाफ ने बताया कि एसबीआई खाते से 70000 रुपये 10000 रुपये के 07 किस्त मे एक्सिस बैंक खाते मे यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर किए गए हैं। इस पर एक्सिस बैंक के नजदीकी शाखा मे जाकर सम्पर्क किया तो बताया गया कि एक्सिस बैंक खाता में आयी रकम कुल 70000 रुपए 26 सितंबर को यूपीआई के माध्यम से 04 अलग-अलग ट्रांजिक्शन 01- आईडी 66**** से केनरा बैंक के शबीना बी नामक खाते मे 20000 रुपये 02- आईडी 66**** से बैंक ऑफ बड़ौदा के राहुल पटेल नामक खाते मे 20000 रुपये 03- आईडी 66**** से इंडसइण्ड बैंक के जसविंदर सिंह के खाते मे 10000 रुपये 04- आईडी 66**** से इंडसइण्ड बैंक के जसविंदर सिंह के खाते मे 20000 रुपये ट्रांसफर किए गए थे। । माना पुलिस ने आईटी एक्ट और 318-4,3-5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।