रायपुर

नमी की वजह से दक्षिण में बारिश, गाज भी गिर सकती है
18-Oct-2026 7:53 PM
नमी की वजह से दक्षिण में बारिश, गाज भी गिर सकती है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अक्टूबर। अगले 4 दिनों में दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर क्षेत्र में गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।मौसम विभाग का अनुमान है बिजली गिरने की भी संभावना हैं।मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी का प्रवेश हो रहा है। इस वजह से यह बदलाव हो रहा है । रायपुर में 18 अक्टूबर को आसमान मुख्यत: साफ रहने और दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।


अन्य पोस्ट