रायपुर
पिता की पिटाई से घायल बच्चे से मिली बाल आयोग अध्यक्ष
18-Oct-2026 7:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 अक्टूबर। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा ने रविवार दोपहर मेकाहारा अस्पताल में सौतेले पिता की मार से भर्ती बच्चे से मुलाक़ात की। उन्होंने चाइल्ड केयर वार्ड के डाक्टरों से बच्चे को दिए जा रहे उपचार और सेहत की जानकारी ली। साथ ही बेहतर इलाज के निर्देश दिए। आयोग का कहना था कि शुक्रवार को इस घटना के सामने आने पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया था । इस मामले में पुलिस ने बच्चे की मां को शुक्रवार और पिता राजा दीप को शनिवार को गिरफ्तार किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे