रायपुर

खोखो पारा के पास मोबाइल-स्कूटी की लूट, फरार
17-Oct-2026 7:58 PM
खोखो पारा के पास मोबाइल-स्कूटी की लूट, फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 अक्टूबर। राजधानी के पुरानी बस्ती इलाके में खो खो पारा के पास कल एक युवक से दिनदहाडे लूट हो गई। स्कूटी सवार दो अज्ञात लडक़ों ने प्रापर्टी का काम करने वाले आशीष से दो मोबाइल और स्कूटी कर चाबी छीन ली। मामले की शिकायत आशीष ने कल शाम पुरानी अस्ती थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 309 का अपराध दर्ज किया है। राजधानी रायपुर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले एक युवक से मारपीट कर दो मोबाइल फोन और एक्टिवा की चाबी लूटने का मामला सामने आया है।

ठाकुर पारा पुरानी बस्ती निवासी आशीष ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। घटना के समय वह अपने कार्यालय के पास खड़ा था। इसी दौरान बिना नंबर की एक्सेस बाइक से दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। और दोनों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और बेल्ट से उसके साथ मारपीट की।

इसके बाद आरोपी ने उसकी जेब में रखे दो 35 हजार कीमत का मोबाइल फोन और उसकी एक्टीवा की लेकर भाग गए।

मारपीट में आशीष के दोनों हाथों की भुजाओं, बाएं गाल, कमर और पेट में चोटें आई हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपी वारदात के बाद कायस्थ पारा की ओर भागे। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट