रायपुर

सेंट्रल जोन पुलिस ने 85 वारंटियों समेत 180 गिरफ्तार किए
16-Oct-2026 7:14 PM
सेंट्रल जोन पुलिस ने 85 वारंटियों समेत 180  गिरफ्तार किए

रायपुर, 16 अक्टूबर। सेंट्रल जोन पुलिस ने सप्ताह भर में 85 वारंटी पुराने  अपराधियों पर  कार्रवाई की।   कोतवाली में 10 स्थाई एवं 12 गिरफ्तारी वारंट,  गोलबाजार पुलिस ने में 2 स्थाई एवं 3 गिरफ्तारी वारंट,  मौदहापारा में 6 स्थाई एवं 2 गिरफ्तारी वारंट तथा थाना गंज में 12 स्थाई एवं 8 गिरफ्तारी वारंटों के संबंध में कार्रवाई की । इसी क्रम में थाना सिविल लाइन में 6 स्थाई एवं 4 गिरफ्तारी वारंट,  तेलीबांधा में 6 स्थाई एवं 10 गिरफ्तारी वारंट तथा थाना देवेंद्र नगर में 2 स्थाई एवं 2 गिरफ्तारी वारंटों के संबंध में कार्रवाई की ।  प्रतिबंधात्मक धारा 170 के अंतर्गत 58 प्रकरणों में 76 व्यक्तियों तथा धारा 126/135(3) के अंतर्गत 68 प्रकरणों में 94 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान थाना गोलबाजार में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 1 व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आबकारी एक्ट के अंतर्गत थाना सिविल लाइन में 3 प्रकरण दर्ज किए गए। एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत थाना देवेंद्र नगर, गंज एवं गोलबाजार में 3 प्रकरणों में कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट