रायपुर

मोदी की गारंटी निभाएं, दीपावली पर डीए-डीआर एरियर दे सरकार-नामदेव
16-Oct-2026 7:12 PM
मोदी की गारंटी निभाएं, दीपावली पर डीए-डीआर एरियर दे सरकार-नामदेव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 अक्टूबर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ  के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने राज्य सरकार से कर्मचारियों को दीपावली पर महंगाई भत्ता (डीए) तथा पेंशनरों को महंगाई राहत (डीआर) का भुगतान केंद्र सरकार की देय तिथि से करने और लंबित एरियर जारी करने की मांग की है।

नामदेव ने आगे कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान जारी संकल्प पत्र ‘मोदी की गारंटी’ में केंद्र के समान देय तिथि से समय पर डीए-डीआर देने का भरोसा दिया गया था। उन्होंने कहा है कि केंद्र और अन्य राज्य सरकारें कर्मचारियों को बोनस दे रही है और छत्तीसगढ़ में भी  भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और बिजली कर्मचारियों-पेंशनरों को डीए डीआर दी जा चुकी है,सरकार की इस दोहरी नीति से प्रताडि़त हम लोग अपना अधिकार मांग रहे हैं कि 1 जनवरी 2026 से बकाया डीए-डीआर का एरियर तत्काल जारी किया जाए तथा पूर्व अवधि के लंबित 98 माह के एरियर के भुगतान पर भी निर्णय लिया जाए ।महासंघ के पदाधिकारी  जे पी मिश्रा, एन आर साहू, अनिल गोल्हानी, प्रवीण कुमार त्रिवेदी,लोचन पांडेय, आर के टंडन,टी पी सिंह, एन के कनौजे,डॉ शेषा सक्सेना, शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,आर जी बोहरे,ओ डी शर्मा, उर्मिला शुक्ला,शैलेन्द्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को नसीहत देते हुए कहा है कि पिछली  बघेल सरकार के  अनुभव से सबक लेते हुए अपने चुनावी संकल्प को पूरा करना चाहिए।


अन्य पोस्ट