रायपुर

सप्रे स्कूल मैदान में 50 फीट के रावण का होगा दहन
16-Oct-2026 7:11 PM
सप्रे स्कूल मैदान में  50 फीट के रावण का होगा दहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 अक्टूबर। सप्रे स्कूल मैदान, बूढ़ापारा में 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा उत्सव भक्तिमय माहौल के साथ मनाया जाएगा। बूढ़ापारा दशहरा उत्सव समिति के आयोजन का यह  15 वां वर्ष है। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4:00 बजे भजन जेमिंग से होगी जिसमें स्थानीय एवं प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा प्रभु श्रीराम और माता दुर्गा के भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।

संध्या 6:00 बजे  50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस दौरान श्रीराम-लक्ष्मण की झांकी द्वारा रावण के पुतले पर तीर चलाकर अधर्म के अंत का संदेश दिया जाएगा।

रावण दहन के तुरंत बाद, शाम 6: 30 बजे से गगनचुंबी एवं मनमोहक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा।  उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने रायपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी नागरिकों, धर्मप्रेमी जनता और परिवारों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन के साक्षी बनें।


अन्य पोस्ट