रायपुर
पं. नितिन जैन को मिला ‘प्रतिष्ठा प्रशिक्षु’ सम्मान
16-Oct-2026 7:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अक्टूबर। जैन समाज के पंडित नितिन जैन को ‘प्रतिष्ठा प्रशिक्षु’ की उपाधि से विभूषित किया गया है । अखिल भारतवर्षीय आगममार्गी विद्वत परिषद के तत्वावधान में पट्टाचार्य भगवन श्री विशुद्धसागर के सानिध्य में नई दिल्ली स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर, ऋषभ विहार में आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम में यह सम्मान दिया गया।
आगममार्गी प्रतिष्ठा शिरोमणि कार्यशाला-2 में उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई। इसमें देशभर के लगभग 150 विद्वानों ने पंचकल्याणक प्रतिष्ठा से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन अध्ययन, चिंतन एवं विचार-विमर्श किया।
नितिन जैन का यह सम्मान समूचे समाज के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे