रायपुर

किसान कांग्रेस 25 को करेगी प्रदर्शन
15-Oct-2026 8:17 PM
किसान कांग्रेस 25 को करेगी प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस 25 अक्टूबर से समस्त जिलों एवं ब्लाक मुख्यालयों में  धरना प्रदर्शन एवं घेराव करेगी। कांग्रेस

1 नवम्बर से 3570 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ के हिसाब से छत्तीसगढ़ के हर किसानों से खरीदने की मांग को  लेकर यह प्रदर्शन करेगी।किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा,  उपाध्यक्ष एवं  मिडिया विभाग प्रमुख गौरीशंकर पांडे ने  मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय से मांग किया हैं कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश के हर किसान से 3100 रुपए सयर्थन मूल्य+ 470 रुपए तीन वर्ष में केन्द्र सरकार द्वारा बढ़ाएं गये एम एस पी योग 3570 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल धान की खरीदी करें।


अन्य पोस्ट