रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अक्टूबर। मार्निंग वाक से लौट रहे वृद्ध से झपटा मार कर 19 हजार की लूट हो गई। शिकायत कर्ता अमूल्य शर्मा ने लूटने वाले के नाम से आमानाका पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार स्टेडियम रोड कोटा निवासी अमूल्य शर्मा प्राइवेट स्कूल में प्यून का काम करता है। उसके बडे पापा कमलेश कुमार शर्मा 69 वर्ष अपने मित्र कन्हैया लाल साहू 74 के साथ रविवार को मार्निंग वाक में गए थे । लौटते समय सुबह 07.25 बजे कमलेश शर्मा डेफोडिल्स स्कूल के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। उन्होंने 10,000-10,000 करके कुल 20,000 निकाले उतने में ही एक अनजान व्यक्ति एटीएम के अंदर आया और अपना नाम पता विनोद सोना श्रीराम नगर बताते हुए कहा अंकलजी मैं आपकी कुछ सहायता कर सकता हूं क्या ? इसके पश्चात कमलेश व कन्हैया जगन्नाथ चौक पहुंचकर दुर्गा माता के दर्शन कर 500 रूपए की सब्जी भाजी खरीदा। तब वह युवक वहां पास में ही खडा था और रेकी कर रहा था। उसके कुछ समय पश्चात जब वे आगे बढकर किड्ज स्कूल पास सुनसान जगह पहुंचे ।तब पीछे से कन्हैया लाल साहू को धक्का मारा तथा कमलेश के साथ मारपीट गला एंठ कर एक हाथ से जेब से पैसा 19,500/रू लेकर फरार हो गया। इसमें कमलेश को चोट एवं झटका पड़ा है और कन्हैया का एक हाथ फैक्चर हो गया। जिनका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने धारा 309(6) दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस एटीएम और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज से आरोपी की पहचान कर रही है।