रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
तिल्दा नेवरा, 14 अक्टूबर। उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में सत्यनारायण अग्रवाल शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, कोहका-नेवरा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय महाविद्यालयीन पुरुष वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बद्रीनाथ बागडिय़ा विद्यालय के मैदान में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा थे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एल. वर्मा ने की।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 सेक्टरों से एक-एक टीम (कुल 12 टीमें) भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, चंद्रकुमार पाटिल, स्वाति वर्मा, अनिल अग्रवाल, पलक विकास सुखवानी, महेश अग्रवाल, तेजराम वर्मा, राम पंजवानी, मनोज निषाद, नरसिंह वर्मा और नीरज अग्रवाल उपस्थित रहे।
मंत्री टंकराम वर्मा ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए खेल को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने घोषणा की कि तिल्दा नेवरा में विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटी) की शाखा खोली जाएगी, जिसके लिए 5 एकड़ भूमि सुरक्षित की जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य डॉ. एम. एल. वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर जनपद सभापति नरसिंह वर्मा, पार्षदगण रानी सौरभ जैन, ईश्वर यदु, सतीश निषाद, संतोष यादव तथा जनप्रतिनिधि सौरभ जैन, घनश्याम अग्रवाल, डॉ. खुमान वर्मा, दीपक शर्मा, रमेश रिंकू अग्रवाल, लक्ष्मीचंद नागवानी, पवन अग्रवाल, अनिल नायक, सुरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।