रायपुर

दिन दहाड़े चोरी, पकडऩे गए युवक से मारपीट
13-Oct-2026 7:20 PM
 दिन दहाड़े चोरी, पकडऩे गए युवक से मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 सितंबर। तेलीबांधा के जल विहार स्थित क्यूरियस ह्यूजेस  दुकान में  दिन दहाड़े चोरी हो गई। चोर को पकडऩे गए युवक के साथ मारपीट भी की गई। घटना कल दोपहर की बताई गई है। अज्ञात चोर दुकान का दरवाजा तोडक़र 50 हजार रुपए का सामान चोरी कर ले गए। आरोपियों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तोडफ़ोड़ की।

दुकान में काम करने वाले धनेश्वर ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे दुकान के मालिक रिंकू पंसारी ने चोरी की सूचना दी। बताया कि पड़ोसी सुदीप नियोगी ने चोरी का सामान ले जाते एक व्यक्ति को देखकर पकडऩे की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज कर डंडे और पत्थर से मारपीट की। सूचना मिलने पर धनेश्वर दुकान पहुंचे, जहां दरवाजा टूटा मिला। अंदर जांच करने पर तीन आयरन प्लांटर, दो पोर्ट स्टैंड, पांच आयरन बर्ड और तीन आयरन स्टैंड सहित 50 हजार का सामान गायब मिला। दुकान के सीसीटीवी कैमरे भी तोडफ़ोड़ किया गया। मामले की शिकायत तेलीबांधा थाना में दर्ज कराई गई।

उधर चंडी नगर में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर तीन लोगों ्रने युवक और उसकी मां के साथ मारपीट कर दी।

पीडि़ता गेंदी ने बताया कि कल रात 10 बजे उसका बेटा गंगाराम वर्मा खाना खाने के बाद घर में बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले का करण यादव, झपालू यादव और देवा वर्मा उसके घर पहुंचे और उसे बाहर बुलाकर घूमने चलने की बात कही।

रास्ते में तीनों ने गंगाराम से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर लडक़ों नेे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी  पास पड़े ईंट से हमला कर दिया। बेटे की आवाज सुनकर मां बीच-बचाव करने पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

वहीं तिल्दा नेवरा के ग्राम बरतोरी में जमीन बंटवारे को लेकर रिटायर्ड सिंचाई विभाग कर्मचारी से मारपीट हो गई। विशाल सिंह ठाकुर और विवेक सिंह ठाकुर ने दीप सिंह ठाकुर के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की।

दीप सिंह ठाकुर ने बताया कि सोमवावर को शाम 5 बजे वह राम मंदिर के पास दुर्गा पंडाल में बैठे थे। इसी दौरान विशाल सिंह ठाकुर और विवेक सिंह ठाकुर वहां पहुंचे और जमीन बंटवारे की बात को लेकर विवाद करने लगे। हाथ-मुक्कों से मारपीट किया गया। घटना के बाद आरोपी वहां से लचे गए थे। जो कुछ देर बाद अन्य लोगों के साथ डंडे लेकर दीप के घर के सामने गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों आरोपियों ने डंडे हाथ मुक्का से मारपीट की। इस हमले में दीप सिंह को चोट आई। पुलिस ने मामलों में आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं को अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट