रायपुर

किश्तों में जमीन दिलाने महिला से 6 लाख की ठगी
13-Oct-2026 7:19 PM
किश्तों में जमीन दिलाने महिला से 6 लाख की ठगी

रायपुर, 13 अक्टूबर। राजधानी रायपुर के गुढिय़ारी में किश्तों में जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी शाहबुद्दीन खान ने जमीन बेचने का सौदा कर महिला से अलग-अलग किश्तों में 6 लाख 9 हजार 300 रुपए ले कर धोखाधड़ी कर दी।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध मामला दर्ज किया है।

विकास नगर गुढिय़ारी निवासी श्रीमती रानी वर्मा ने शिकायत में बताया कि उनके परिचित शाहबुद्दीन खान ने मई 2021 में ग्राम डोमा, सेजबहार के आगे स्थित खसरा नंबर 196/31, रकबा 2,350 वर्गफुट जमीन बेचने 6 लाख 80 हजार रुपए में सौदा किया था। जिसके बाद 11 जून 2021 को जमीन का अनुबंध किया गया। जिसके बाद उसे 51 हजार रुपए का चेक दिया गया।

आरोपी के कहने पर अलग-अलग तारीखों में यूपीआई, चेक और नकद के माध्यम से किश्तों में रकम दी। जिसके बाद जमीन की रजिस्ट्री कराने में टालमटोल करता रहा।

दो साल बाद जब रानी वर्मा जमीन देखने पहुंचीं, तो वहां किसी दूसरे व्यक्ति के नाम का बोर्ड लगा मिला। इस बारे में पूछताछ करने शाहबुद्दीन खान को फोन करने पर जमीन बेचने की बात से इनकार कर दिया।1 मई 2026 को शाहबुद्दीन खान ने उन्हें छह लाख रुपए का चेक दिया था। जो बैंक में बाउंस हो गया। ठगी होने के शक में उसने इसकी शिकायत गुढिय़ारी थाना में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट