रायपुर

सीएम हाउस गेट के पास युवक और पुलिस कर्मी के बीच मारपीट
13-Oct-2026 7:13 PM
सीएम हाउस गेट के पास युवक और पुलिस कर्मी के बीच मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अक्टूबर। सीएम हाउस गेट के पास एक युवक और 112 के पुलिस कर्मी के बीच मारपीट की घटना हुई है। पुलिस कर्मी का कहना है कि युवक सीएम हाउस में घुसने का प्रयास कर रहा था। उसे रोकने पर विवाद करने लगा। इस पर पुलिस कर्मी ने उसे नियंत्रित करने हाथ मुक्के  और लाठी का भी इस्तेमाल किया। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। युवक का नाम पता नहीं बताया गया है।


अन्य पोस्ट