रायपुर

पुलिस खुद टकराव चाहती है - गैदू
11-Oct-2026 7:59 PM
पुलिस खुद टकराव चाहती है - गैदू

कमिश्नर को लिखा पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 अक्टूबर। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के पास भाजपा महिला मोर्चा को प्रदर्शन की अनुमति पर पीसीसी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु ने  ऐतराज जताया है। गैदू ने कहा कि पूर्व में पुलिस प्रशासन ने ऐसी अनुमति न देने पीसीसी चीफ को आश्वस्त किया था। इसे लेकर पुलिस को पहले भी आपत्ति दर्ज करवाया गया था । गैदू ने कहा कि पुलिस खुद टकराव करवाना चाहती है । कल महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कड़ी समझाइश दे कर रोका गया। अन्यथा कल भी विवाद हो सकता था ।पुलिस का काम व्यवस्था बनाना है पुलिस अपनी जिम्मेदारी भूल के भाजपा की चाटुकारिता कर रही है।

पत्र में गैदू ने उल्लेख किया है कि 22 जुलाई 2026 को भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन का घेराव किया था। इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय पर पथराव और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उस समय पुलिस प्रशासन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से चर्चा के दौरान कांग्रेस भवन से एक किलोमीटर दूर प्रदर्शन रोकने का आश्वासन दिया था। गैदू ने कहा कि 10 अक्टूबर को भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान भी राजीव भवन के समीप बेरिकेडिंग की गई और घेराव का प्रयास किया गया। कांग्रेस ने महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शनकारियों की नारेबाजी और बयानबाजी पर प्रतिक्रिया नहीं देने के निर्देश दिए थे, ताकि 22 जुलाई जैसी स्थिति दोबारा न बने।

पत्र में कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से भविष्य में राजीव भवन के समीप प्रदर्शनकारियों को जगह नहीं देने और बेरिकेडिंग दूर लगाने की मांग की है। गैदू ने चेतावनी दी है कि ऐसी स्थिति में किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी कांग्रेस की नहीं है।


अन्य पोस्ट