रायपुर
महाराज अग्रसेन जयंती पर विशाल शोभायात्रा
11-Oct-2026 7:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 अक्टूबर। अग्रवाल समाज के अराध्य महाराज अग्रसेन की जयंती पर रविवार को राजधानी में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। अग्रसेन भवन जवाहर नगर में पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा शुरू हुई जो राठौड़ चौक से समता कॉलोनी श्याम खाटू मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। इसमें महाराज अग्रसेन की जीवनी पर आकर्षक झांकियां भी निकाली गई। बाजे गाजे की धुन पर अग्रवाल समाज के हजारों स्त्री पुरुष बच्चे नाचते झूमते निकले। समाज ने आज शाम अग्रसेन धाम छोकरा नाला में मुख्य समारोह आयोजित किया है। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे