रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अक्टूबर। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 2 चोर और इनसे इलेक्ट्रिक बैट्री क्रय करने वाले क्रेता को आजाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये इलेक्ट्रिक वाहन इन्होंने समता कॉलोनी से चुराया था।
राशि अग्रवाल ने आजाद चौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह विगर एंड वर्व गर्ल्स हॉस्टल चौबे कालोनी रायपुर में रहती है और आरडीएनए एंड कंपनी एलएलपी समता कालोनी में मे काम करती है। वह 27 सितंबर को दोपहर 3.00 बजे अपने वाहन को आफिस के सामने खड़ी कर आफिस अंदर चली गई। दोपहर करीबन 3.40 बजे जब बाहर आई तो उसकी वाहन नहीं था। कोई अज्ञात चोरी कर फरार हो गया था। पुलिस ने धारा 303(2) दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेज देखने के साथ मुखबीर भी लगाये गये।
इसी दौरान मिली जानकारी अनुसार महादेव घाट निवासी नीरज वर्मा एवं कौमेश कश्यप को संदेह में पकड़ पूछताछ करने पर वाहन चोरी कर वाहन के बैट्री को कबीर नगर निवासी मनोज रात्रे को बेचना बताया । इस पर मनोज रात्रे को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों से चोरी की इलेक्ट्रिक वाहन तथा बैट्री कुल कीमत 60,000/- रूपये जप्त किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी-नीरज वर्मा 27 सत्यम विहार रायपुरा महादेवघाट, कौमेश कश्यप 26 रायपुरा महादेवघाट, मनोज रात्रे 42 निवासी थाना कबीरनगर रायपुर।