रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अक्टूबर। विश्व गठिया दिवस (11अक्टूबर)के अवसर पर छत्तीसगढ़ चैप्टर ऑफ इंडियन रूमेटोलॉजी एसोसिएशन ने रायपुर प्रेस क्लब के सहयोग से रविवार जन-जागरूकता कॉन्फ्रेंस आयोजित किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह कनेट सचिव डॉ. जॉयदीप सामंता व सदस्यों ने बताया कि गठिया के विभिन्न प्रकार बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित किसी भी आयु वर्ग को प्रभावित कर सकते हैं। जोड़ों में लगातार दर्द, सूजन, सुबह उठने पर जोड़ों में अकडऩ तथा चलने-फिरने में परेशानी इसके प्रमुख लक्षण हो सकते हैं।
रूमेटॉइड आर्थराइटिस में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अपने ही जोड़ों पर हमला करने लगती है। समय पर पहचान और उचित उपचार न मिलने पर जोड़ों को स्थायी नुकसान पहुँच सकता है। इसलिए शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की आमजनों से कहा जोड़ों में लगातार दर्द, सूजन या सुबह के समय अधिक अकडऩ होने पर चिकित्सकीय सलाह लें।गठिया की शीघ्र पहचान एवं उचित उपचार से जोड़ों को होने वाले नुकसान और विकलांगता केजोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
बिना सलाह दर्द निवारक दवाओं और स्टेरॉयड का लंबे समय तक स्वयं सेवन करने से बचें।संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।