रायपुर

जब रात 2 बजे जेल में बजा इमरजेंसी सायरन
10-Oct-2026 7:56 PM
जब रात 2 बजे जेल में बजा इमरजेंसी सायरन

रायपुर, 10 अक्टबर। पहले शोएब ढेबर को रेड सूचना लीक होने के बाद अब सेंट्रल जेल में पुलिस और प्रशासन के छापेमारी की सूचना सायरन बजा लीक करने का मामला सामने आया है। यह लीक क्राइम ब्रांच से होने की जानकारी सामने आई हैं। रात 2 बजे इमरजेंसी सायरन बजाकर अलर्ट करने से जेल के भीतर से सभी आपत्तिजनक सामान हटाया गया। यह आरोप जेल अधिकारियों पर ही लग रहा है। इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस की दबिश के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ था ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जेल प्रशासन ने काफी देर तक टीम को गेट के बाहर और मुख्य गेट के बीच में खड़े रख इंतजार कराया गया। यह वाकया जेल और पुलिस हल्के में आज भी चर्चा का विषय है। जेल के बाहर आए बदमाश कई चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। इनके मुताबिक मुकेश बनिया,गौरव हैपट और रक्सेल  जेल में बेधडक़ मोबाइल उपयोग कर रहे हैं।जेल के अंदर से वसूली धमकी गैंग भी संचालित हो रहा है ।

पुलिस, क्राइम की टीमों के पास इनके मोबाइल नंबरों की जानकारी होने के बाद भी कोई ऐक्शन नहीं ले रही है।


अन्य पोस्ट