रायपुर

आर्थराइटिस गर्म लोहे के दाग से ठीक नहीं होता-डॉ. शुक्ला
10-Oct-2026 7:55 PM
आर्थराइटिस गर्म लोहे के दाग से ठीक नहीं होता-डॉ. शुक्ला

रायपुर, 10 अक्टूबर। 12 अक्टूबर को विश्व आर्थराइटिस दिवस है  इस पर डीएम रूमेटोलॉजिस्ट डॉ अश्लेषा शुक्ला ने कहा कि

गठिया यानी आर्थराइटिस बच्चों, युवाओं और बुज़ुर्गों को प्रभावित कर सकता है।

रूमेटॉइड आर्थराइटिस, एंकायलोज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस, गाउट और जुवेनाइल आर्थराइटिस इसके प्रमुख प्रकार हैं। हाथ-पैर के छोटे और बड़े जोड़ों में दर्द, जोड़ों में सूजन और सुबह 30 मिनट से अधिक अकडऩ इसके संकेत हो सकते हैं। रूमेटाइड आर्थराइटिस को हम समझने में काफी देर कर देते हैं। छत्तीसगढ़ के गांवों में तो देखने को मिलता है कि कुछ नीम हकीम लोग लोहा को गर्म कर शरीर को दाग कर इसका इलाज कर भ्रमित करते हैं। गांव देहात में इस बीमारी की पहचान नहीं होने से मरीजों का उचित इलाज भी नहीं हो पाता।   हमको इस पर गौर करना चाहिए यदि दो महीने से अधिक समय से जोड़ों में दर्द या सूजन है, तो इसे थकान समझकर न टालें।

रूमेटोलॉजिस्ट इम्यून सिस्टम से जुड़ी इन बीमारियों के विशेषज्ञ होते हैं। हर गठिया में ऑपरेशन ज़रूरी नहीं। समय पर सही पहचान और दवाओं से जोड़ों को स्थायी नुकसान से बचाकर सामान्य जीवन जिया जा सकता है।


अन्य पोस्ट