रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 अक्टूबर। खरोरा थाना क्षेत्र के मुरा-बरौंदा मार्ग पर शुक्रवार रात एक सडक़ हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने ब्रेजा कार को टक्कर मर दी। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार तीनों लोग अंदर फस गाए । इस दुर्घटना में तिल्दा-नेवरा थाने में पदस्थ रहे पुलिस आरक्षक कमलेश वर्मा सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रेक्टर चालक फरार हो गय।
मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक कमलेश वर्मा अपने दो साथियों के साथ ब्रेजा कार से गए हुए थे। वापसी के दौरान मुरा-बड़ौदा मार्ग पर बड़े बरौंदा के पास धान के बोरों से भरा
ट्रेक्टर उनकी कार को टक्कर मारकर उसके ऊपर पलट गया। कार पर गिरते ही उसमें सवार तीनों लोग बुरी तरह कार में फस गए। हादसे में कमलेश वर्मा और उनके एक साथी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।