रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अक्टूबर। कबीर नगर इलाके में एक मेडिकल व्यवसायी के घर के आंगन में रखे कॉपर वायर, स्क्रैप की चोरी हो गई। चोरी गए सामान की कीमत 80 हजार रूपए बताई गई है। मामले में पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ 305, 331-4 का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एचडी 102 गार्डन सोसायटी निवासी मनेश ने बताया कि वह मेडिकल कॉपर पाइप का व्यवसाय करता है। वह अपने घर के पोर्च में कॉपर पाइप और उसका स्क्रैप रखता है। 24 सितंबर की रात 3 बजे पोर्च में रखा करीब 70 हजार रुपए कीमत का एक बंडल कॉपर पाइप अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
इसके बाद 4 अक्टूबर की रात 2.30 बजे करीब 10 हजार रुपए कीमत का कॉपर पाइप स्क्रैप भी चोरी हो गया। चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक व्यक्ति चोरी करते दिखाई दिया। वहीं, 6 अक्टूबर की सुबह सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर रात करीब 1.30 से 3 बजे के बीच चार युवक घर के पोर्च में घुसकर सामान चोरी करते नजर आए। आरोपी उसके पोर्च में बार-बार घुसकर करीब 80 हजार रुपए कीमत के मेडिकल कॉपर पाइप और कॉपर पाइप स्क्रैप चोरी कर ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।