रायपुर
छत का प्लास्टर उखड़ रहा, नलों से पानी भी बंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अक्टूबर। राजधानी रायपुर में 1971- 72 में बने सिंचाई कॉलोनी के शासकीय आवास गृह जर्जर हो खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं। यह कालोनी राज्य सरकारें और ठेकेदारों की खींच खाची में आज तक री डेवलपमेंट का इंतजार कर रही है। इस कालोनी में बमुश्किल 10त्न प्रतिशत शासकीय कर्मचारी निवास करते हैं, बाकी अन्य अनाधिकृत अशासकीय लोगों को आवास का आवंटन किया गया है। रहवासी कभी
राजनीतिक नेताओं को कभी निगम के टैंकर को बुलाकर 400-500/-रू देकर थे पानी भरा जा रहा है। जिससे हमेशा विवाद झगड़े होते हैं । सिंचाई कॉलोनी के शासकीय आवास गृहों को आर डी ए को सौंप दिया गया है। सिंचाई विभाग हमारी जवाबदारी नहीं है करके पल्ले झाड़ता है। अब इसे तोडऩा है इसलिए कोई मेंटेनेंस नहीं कर रहा है। ऐसी स्थिति में वहां निवासरत लोग परेशान हैं। पानी बिजली को जानबूझकर बंद कर किया जाता है।
ताकि लोग शासकीय आवास गृह स्वयं खाली कर चले जाए। इन जर्जर मकानों में कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटने से इनकार नहीं किया जा सकता।