रायपुर
ओवर सीटिंग स्कूली आटो चालकों पर कार्रवाई
07-Oct-2026 6:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अक्टूबर। क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बिठाने वाले ऑटो चालकों पर पुलिस ने चलानी करवाई की है। बुधवार को फाफाडीह के पास चेकिंग के दौरान 3 स्कूली ऑटो क्षमता से अधिक बच्चों को ठूंस-ठूंसकर ले जाते पाए गए, जिन पर मोटरयान अधिनियम की धारा 179 एवं 125/177 के तहत चालान काटा गया।इस दौरान चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि ड्राइवर सीट के अगल-बगल किसी भी बच्चे को न बैठाया जाए, जिससे वाहन अनियंत्रित होने का खतरा रहता है।संबंधित चालकों को निर्धारित सीट क्षमता का पालन करने और किसी भी परिस्थिति में बच्चों की जान जोखिम में न डालने की भी चेतावनी दी गई।
यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यह जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे