रायपुर
छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद को ई-रिक्शा प्रदत्त
07-Oct-2026 6:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अक्टूबर। राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित स्कूल के लिए अपने स्वेच्छानुदान मद से ई-रिक्शा प्रदान किया है। राज्यपाल ने आज लोकभवन में ई-रिक्शा की चॉबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर परिषद की उपाध्यक्ष डॉ. श्रीमती कमल वर्मा, संयुक्त सचिव राजेन्द्र निगम एवं प्रकाश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष श्रीमती इंदिरा जैन उपस्थित रहीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे