रायपुर

मानव सेवा का महादान: अग्रवाल समाज के शिविर में 100 यूनिट रक्तदान
06-Oct-2026 8:55 PM
मानव सेवा का महादान: अग्रवाल समाज के शिविर में 100 यूनिट रक्तदान

अध्यक्ष संजय मित्तल ने रक्तदान कर की शुरुआत, महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र लिया हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 6 अक्टूबर। भगवान श्री अग्रसेन की 5150वीं जयंती से पहले अंबिकापुर के अग्रवाल समाज में उत्सव का माहौल है। श्री अग्रवाल सभा की ओर से सामाजिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की शृंखला आयोजित की जा रही है। इन आयोजनों के बीच समाज ने मानव सेवा को सर्वोपरि रखते हुए वृहद रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में करीब 100 यूनिट रक्तदान किया गया। खास बात यह रही कि रक्तदान के लिए पुरुषों के साथ समाज की महिलाएं भी बड़ी संख्या में आगे आईं। लगभग 55 महिलाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के लिए अपनी भागीदारी निभाई।

श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने स्वयं रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की और समाज सेवा का संदेश दिया। इसके बाद समाज के अन्य सदस्य भी रक्तदान के लिए आगे आए। शिविर में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर यह संदेश दिया कि मानव सेवा के इस कार्य में समाज का हर वर्ग अपनी भूमिका निभा सकता है।

रक्तदान को महादान माना जाता है, क्योंकि जरूरत के समय उपलब्ध रक्त किसी मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। अग्रवाल समाज के इस आयोजन में उत्सव के साथ सेवा का भाव भी देखने को मिला। जयंती से जुड़े कार्यक्रमों के बीच रक्तदान शिविर के माध्यम से समाज ने जरूरतमंदों की सहायता का संकल्प सामने रखा।

अंताक्षरी में गानों से सजी महफिल

रक्तदान शिविर के साथ मंच पर अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया और एक से बढक़र एक गीत प्रस्तुत कर महफिल में रंग जमा दिया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा और संगीत के प्रति लगाव का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मंच का संचालन श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने किया. जयंती आयोजन के तहत कबड्डी प्रतियोगिता, फैमिली गेम, महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘गुड़लिया चलो’ प्रतियोगिता, ओपन गेम और खजाना खोजो प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इन कार्यक्रमों में समाज के विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। खेल और मनोरंजन से जुड़े आयोजनों ने परिवारों को साथ जोडऩे के साथ जयंती समारोह के उत्साह को भी बढ़ाया।

सभा, महिला सभा और युवा मंच के सदस्य जुटे

आयोजनों को सफल बनाने में श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजय मित्तल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल और शुभम अग्रवाल, सचिव संजय अग्रवाल, घनश्याम गर्ग, पवन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, मनोज जैन, विनोद अग्रवाल,रुपेश मित्तल कैलाश गोयल, जनम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, विजय बंसल, सचिन अग्रवाल, सुशील गोयल, चिराग गर्ग, अश्वनी लाल गर्ग, आयुष अग्रवाल और आशीष अग्रवाल सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहे।

महिला सभा की अध्यक्ष मधु अग्रवाल, उपाध्यक्ष मधु गर्ग, सचिव ममता गर्ग, अंजू पोद्दार, मंजू अग्रवाल, प्रेमलता गोयल, नीलिमा अग्रवाल, सरिता सुल्तानिया और कविता अग्रवाल सहित अन्य महिलाओं ने आयोजन में भूमिका निभाई। युवा मंच के अध्यक्ष अतुल बंसल के साथ शुभम अग्रवाल, आर्यु गर्ग, आदित्य अग्रवाल, निखिल गोयल, तनिष गर्ग, अंश केडिया, दीप अग्रवाल, यश मित्तल, ओम गर्ग और हर्ष गोयल भी सक्रिय रहे। युवती मंच की अध्यक्ष शिखा अग्रवाल के साथ वैष्णवी अग्रवाल, प्रियांशी अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, वैशाली गोयल, नेहा गर्ग, आस्था अग्रवाल, युक्ति तायल और साक्षा गोयल सहित पदाधिकारियों और सदस्यों ने कार्यक्रमों के संचालन में सहयोग किया।


अन्य पोस्ट