रायपुर
रायपुर, 6 अक्टूबर। 4 साल की बालिका को अपहरण कर्ता के चंगुल से नागपुर के मौदा टोल से बरामद किया है।सोमवार को बच्ची के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी 4 वर्ष की बालिका को अमृत पाल सिंग नाम का व्यक्ति उठाकर ले गया है। इस पर तत्काल हरकत में आई पुलिस ने थाना प्रभारी सरस्वती नगर निरीक्षक चेतन चन्द्राकर के नेतृत्व में टीम गठित किया । पुलिस टीम द्वारा आस-पास के सीसीटीवी एवं आरोपी का लोकेशन का विश्लेषण करने पर बच्ची को लेकर महाराष्ट्र की ओर जाने की संभावना पर टीम को तत्काल रवाना किया गया। नागपुर के पास साकोली पुलिस एवं मौदा पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। अंतत: लगातार जारी खोज बीन से आरोपी को मौदा टोल प्लाजा में आरोपी को पकड़ उसके कब्जे से बच्ची को सकुशल बरामद किया गया। रायपुर लाकर आरोपी 32 अमृतसर पिथ्थी थाना पिथ्थी अमृतसर पंजाब हाल मुकाम हीरापुर गुरुद्वारा के पास साकुरे पोल्ट्री फार्म सन्नी का किराये का मकान थाना कबीर नगर को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।