रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अक्टूबर। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर के नए एयरपोर्ट डायरेक्टर मोहम्मद आरिफ ने आज एयरपोर्ट डायरेक्टर का कार्यभार संभाल लिया है। श्री मोहम्मद आरिफ एएआई में मूलत: वाणिज्यिक विभाग है। इससे पूर्व वे बागडोगरा एयरपोर्ट तथा कोयंबटूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रह चुके हैं।
एयरपोर्ट में फस्र्टएड की सुविधा: माना एयरपोर्ट, बेहतर यात्री सेवाओं को ध्यान में रखते हुए एक निजी अस्पताल ने प्राथमिक चिकित्सा सुविधा शुरू की है। इस सुविधा का शुभारंभ प्रभारी एयरपोर्ट डायरेक्टर के.के. लहरे ने सोमवार को किया।
चिकित्सा सहायता कक्ष आगमन हॉल में स्थापित किया गया है। प्रस्थान करने वाले यात्री भी आवश्यकता पडऩे पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए वे एयरपोर्ट स्टाफ अथवा डेस्क पर संपर्क कर चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकते हैं।