रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अक्टूबर। साप्रवि ने मंत्रालय संवर्ग के एक अवर सचिव,समेत दो सहायक अनुभाग अधिकारी पदोन्नत कर नई पोस्टिंग दी है। जारी आदेशानुसार अनुभाग अधिकारी परमानंद को अवर सचिव पदोन्नत कर इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, योगेन्द्र कुर्रे, बृजेश अग्रवाल को एएसओ से एसओ पदोन्नत कर यथावत रखा गया है।
प्रधान, सभी केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के प्रोजेक्ट डायरेक्टर
स्वास्थ्य संचालनालय में उप संचालक सेवाएं देवेंद्र कुमार प्रधान को सभी केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं की राज्य नोडल एजेंसी का प्रोजेक्ट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। इनमें सीआईडीएमएस,एबीडीए और अविज्ञप्त स्थापना शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।
रापुसे के 8 अफसरों के तबादले, चौबे एएसपी सीएम सुरक्षा पदस्थ
गृह विभाग ने रापुसे के 8 अफसरों के तबादले किए हैं। आदेश अनुसार एएसपी पीटीएस मैनपाट सचिंद्र चौबे को एएसपी सीएम सुरक्षा पदस्थ किया गया है। वहीं आलोक तिवारी सीएम सुरक्षा से छसबल माना, गिरीश कोरी राजभवन सुरक्षा से वीआईपी सुरक्षा बल माना, दिनेश सिंह सीएम सुरक्षा से राजभवन सुरक्षा, मयंक रणसिंह डीएसपी पीएचक्यू से एसडीओ बलौदा बाजार,तारेश साहू एसडीओ बलौदा बाजार से डीएसपी बिलासपुर, नील किशोर अवस्थी को ज्ञराजभवन सुरक्षा से वीआईपी सुरक्षा बल माना पदस्थ किया गया है।
दो प्राचार्यों की नई पदस्थापना
स्कूल शिक्षा विभाग ने दो प्राचार्यों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर नई पदस्थापना की है ।जारी आदेश के अनुसार, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में पदस्थ अल्का शुक्ला की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, बिलासपुर में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पदस्थ प्राचार्य नरेंद्र तिवारी को प्रतिनियुक्ति पर डाइट , पेंड्रा में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है।
रोहित झा परिवहन में संयुक्त आयुक्त
रायपुर। शासन ने एएसपी रोहित कुमार झा को परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर बतौर जॉइंट कमिश्नर पदस्थ किया है। रोहित झा वर्तमान में पीएचक्यू में एआईजी गुप्त वार्ता के पद पर थे । जॉइंट कमिश्नर का यह पद यूबीएस चौहान के रिटायरमेंट के बाद से रिक्त था।