रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अक्टूबर। रेलवे स्टेशन में गाडिय़ों की बुकिंग करने वाले दो एजेंट आमने-सामने है. एक एजेंट ने दूसरे एजेंट के लडक़ों पर मारपीट का आरोप लगाया है और पूरे मामले की शिकायत जीआरपी में की है।
दावा है कि रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में एजेंट पैकिंग की आड़ में गाडिय़ों की अवैध बुकिंग करते है और इसी बुकिंग को लेकर विवाद हो गया और रिजवान रेल कारगो के लडक़ों पर राधा स्वामी कारगो के लडक़े के साथ मारपीट का आरोप है. शिकायतकर्ता के मुताबिक जब उसने पूरे मामले की शिकायत जीआरपी से की और आरोपी युवक ने उसके साथ पार्सल ऑफिस के बाहर भी मारपीट की.
जीआरपी के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है उसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक पार्सल ऑफिस में उक्त दोनो एजेंट के बीच विवाद कोई नई बात नहीं है. एक एजेंट को गाडिय़ों के पैकिंग का और दूसरे को फोटो कॉपी का टेंडर मिला है. लेकिन दोनो एजेंट के लडक़े वहां गाडिय़ां पार्सल के लिए आने वाले यात्रियों को पार्सल ऑफिस के गेट से खड़े होकर अपने ऑफिस ले जाने की कोशिश करते है और इसी बात को लेकर दोनो एजेंट और उनके लडक़ों के बीच विवाद होता