रायपुर

नशे में बस ट्रक, पेंटर कार बाइक चला रहे 80 धरे गए, वाहन जब्त
05-Oct-2026 8:13 PM
नशे में बस ट्रक, पेंटर कार बाइक चला रहे 80 धरे गए, वाहन जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अक्टूबर। ट्रैफिक पुलिस ने रविवार रात शहर के 09 प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील मार्गों पर विशेष जांच की।

इस दौरान ब्रीथ एनालाइजऱ टेस्ट में 48 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। इनके विरुद्ध वैधानिक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। इनके अतिरिक्त, मोटरयान अधिनियम के अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 अन्य वाहन चालकों पर भी चालानी कार्यवाही की गई।एक ही रात में कुल 80 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इनमें बाइक सवार 36, कार: 34,भारी वाहन (ट्रक/टैंकर) 8, बस 1 पिकअप (टाटा एस): 1 जब्त किए गए। पुलिस ने बताया कि इस वर्ष अब तक ड्रंक एंड ड्राइव के 4,039 मामलों में सख्त  कार्यवाही की गई है।


अन्य पोस्ट