रायपुर

फेडरेशन के जिला संयोजकों की नियुक्ति 30 तक
05-Oct-2026 8:01 PM
फेडरेशन के जिला संयोजकों की नियुक्ति 30 तक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अक्टूबर। रविवार को छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रांतीय बैठक  आयोजित की गई। 

इसमें फेडरेशन से संबद्ध संगठनों के प्रांत अध्यक्षों, संभाग प्रभारियों एवं जिला संयोजकों को आमंत्रित किया गया था। बैठक में फेडरेशन की प्रांतीय कार्यकारिणी में नवीन नियुक्तियों के उपरांत प्रांत द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में जिला संयोजकों की नियुक्ति के लिए  जिला स्तर पर बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इन त बैठकों में फेडरेशन से संबद्ध सभी संगठनों के जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में जिला संयोजकों का चयन किया जाएगा।

फेडरेशन ने प्रांतअध्यक्षों/ पदाधिकारियों को जिला संयोजक के चयन के लिए 32  जि़लों में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सभी से कहा है कि 30 अक्टूबर तक बैठकें कर संयोजक की प्रक्रिया पूरी करें।


अन्य पोस्ट