रायपुर

कांग्रेस का वोट बचाओ देश बचाओ मार्च 8 को, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन भी
04-Oct-2026 7:59 PM
कांग्रेस का वोट बचाओ देश बचाओ मार्च 8 को, ज्ञानेश कुमार का  पुतला दहन भी

रायपुर, 4 अक्टूबर। कांग्रेस मुख्य निर्वाचन आयुक्त की ज्ञानेश कुमार को हटाने, उन पर मुकदमा चलाने एवं गिरफ्तारी की हमारी मांग को लेकर

8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।   इसके तहत प्रदेश के समस्त जिलों में वोट बचाओ देश बचाओ मार्च का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने सभी जिला अध्यक्षों को कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि पहले दिन जिला स्तर पर सभी इंडिया गंठबंधन दलों के साथ संयुक्त बैठक और संयुक्त प्रेसवार्ता की जाएगी। दूसरे दिन ब्लाक स्तर पर संयुक्त बैठकें आयोजित की जाएगी।

तीसरे दिन बड़े पैमाने पर जिला स्तरीय मार्च डॉ. भीमराव अम्बेडकर  या महात्मा गांधी  की प्रतिमा या जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय तक निकलेगा । इसके अंतिम निर्धारित स्थान पर पहुंचने के बाद सभी प्रतिभागी राष्ट्रगान गाएं और भारतीय संविधान के अनुच्छेद-326 का सार्वजनिक रूप से बाचन करें, जो सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार की गारंटी देता है।विरोध प्रदर्शन का समापन ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन के साथ किया जाएगा।


अन्य पोस्ट