रायपुर

पीएससी मेंस 2025 की कॉपी अभ्यर्थियों को दे आयोग : कांग्रेस
04-Oct-2026 7:55 PM
पीएससी मेंस 2025 की कॉपी अभ्यर्थियों को दे आयोग : कांग्रेस

रायपुर, 4 अक्टूबर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अभ्यर्थियों का कहना है कि उनके मूल्यांकन में गड़बड़ी हुई है उन्हें न्यूनतम अंक अवश्य मिलता। इस वर्ष इंटरव्यू में भी पूरे अभ्यर्थी नहीं जा पा रहे है, ऐसे में इन छात्रों की मांग के अनुरूप पीएससी अपनी विश्वसनीयता बनाये रखने के लिए छात्रों को उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करवा दे। ताकि अभ्यर्थियों का भरोसा भी बना रहे और आयोग की प्रतिष्ठा भी।

शुक्ला पीएससी अभ्यर्थियों को कापी दे, केवल साक्षात्कार स्थगित करना ही समाधान नहीं है। आयोग 2025 के मुख्य परीक्षा की कॉपी भी अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराये ताकि अभ्यर्थी उनको दिये गये नंबरों का स्वमूल्यांकन कर संतुष्ट हो सके।  शुक्ला ने कहा कि 2024 की परीक्षा में अभ्यर्थियों की जो उत्तर पुस्तिका सामने आयी है, उसके अनुसार मूल्यांकन में बड़े पैमाने पर गड़बडिय़ा सामने आई थी। अभ्यर्थियो को नंबर गलत दिये गये थे।

सेवा निवृत आईआरएस को सीधे 5 साल के लिए विशेष सचिव पद पर संविदा नियुक्ति दिए जाने पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस  के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि नियमत: किसी भी रिटायर्ड अधिकारी को संविदा नियुक्ति 1 वर्ष के लिए दी जाती है, कार्य प्रदर्शन के समीक्षा के आधार पर इसे 1-1 वर्ष के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। सेवानिवृत्त अधिकारियों के मामले में अधिकतम 70 वर्ष की आयु तक ही संविदा नियुक्ति को विस्तार दिया जा सकता है लेकिन यदि नियुक्ति किसी मुख्यमंत्री या मंत्री के साथ विशेषाधिकारी या विशेष सचिव के रूप में की जाती है, तो वह नियुक्ति संबंधित मंत्री या मुख्यमंत्री के कार्यकाल के साथ समाप्त मानी जाती है।

इस सरकार का कार्यकाल ही महज सवा दो साल बचा है फिर 5 साल के लिए संविदा नियुक्ति आदेश कैसे?


अन्य पोस्ट