रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अक्टूबर। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा टेली प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
प्राचार्य डॉ जया तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक एवं तकनीकी दक्षता भी आवश्यक है। कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रितु मारवाह ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर कहा कि विद्यार्थियों को लेखांकन की आधुनिक तकनीकों एवं टेलि साफ्टवेयर के व्यावहारिक ज्ञान से परिचित करा रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान करना था।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को टेली के माध्यम से कंपनी निर्माण, लेजर एवं वाउचर निर्माण, बैंकिंग लेन-देन, जीएसटी, इन्वेंट्री प्रबंधन, बिलिंग तथा विभिन्न प्रकार की लेखांकन रिपोर्ट तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया और व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से अपने अकाउंटिंग एवं डिजिटल कौशल को विकसित किया। समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। मंच संचालन डॉ. कीर्ति श्रीवास ने और डॉ मुक्ता मल्होत्रा ने आभार व्यक्त किया।
डॉ नेहा दुबे , वैदेही मिश्रा , वृंदावती नायक एवं मुस्कान श्रीवास्तव का कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।