रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अक्टूबर। गंज इलाके में कल रात दो जगहों पर चोरियां हुई है। पहली घटना नहरपारा स्थित स्टील दुकान में हुई, जहां अज्ञात चोर टिन शेड उठाकर दुकान के अंदर घुसे और वहां गल्ले में रखे 1.90 लाख रुपए नकदी सहित एक सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले गया। दूसरी घटना में राठौर चौक के पास से अज्ञात ने बाइक चुरा लिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में पीडि़त की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303 और 305ए, 331(4) का अपराध दर्ज किया है।
गंज पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवानंद नगर निवासी दीपक चौधरी की नहरपारा झूलेलाल चौक स्थित होटल गोल्डन हेरिटेज के सामने दीपक स्टील नाम से दुकान है। 1 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे दिनभर की बिक्री की करीब 1.90 लाख रुपये की रकम दुकान के गल्ले में लॉक कर वह घर चला गया था।
दूसरे दिन सूबह 10.40 बजे जब दुकान खोलने पर देखा कि अंदर सामान बिखरा मिला और गल्ले का लॉक टूटा हुआ था। गल्ले में रखी नकदी गायब थे। सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर एनमें से एक कैमरा दूसरी दिशा में मोड़ा हुआ मिला, जबकि दूसरा कैमरा भी गायब था। दुकान के पीछे का टिन शेड उठा हुआ मिला। अज्ञात आरोपी इसी रास्ते दुकान में दाखिल हुआ और नकदी व सीसीटीवी कैमरा चोरी कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी घटना में गुढिय़ारी के लक्ष्मण नगर की है। निवासी रोहित साहू की बाइक चोरी हो गई शाम करीब 7.30 बजे वह अपनी हीरो बाइक से अपने बुआ के बेटे गोपाल राम साहू के साथ राठौर चौक पहुंचा था। उसने हनुमान मंदिर के पास बाइक लॉक कर खड़ी की और दोनों पैदल गणेश देखने रामसागरपारा की ओर चले गए।
करीब 8 बजे वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास तलाश और पूछताछ के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। चोरी गई बाइक की कीमत 10 हजार बताई गई है। रोहित ने आसपास पूछताछ की पर बाइक का कहीं कोई पता नहीं चला। जिसके बाद उसने शुक्रवार को गंज थाना में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ चोरी का अपराध दर्ज किया है। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है।