रायपुर

शराब पीने पैसा नहीं देने पर युवक पर हमला, महिला से भी मारपीट
03-Oct-2026 8:25 PM
शराब पीने पैसा नहीं देने पर युवक पर हमला, महिला से भी मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अक्टूबर। शहर में बीते दिनों गाली गलौज और मारपीट के मामले सामने आए है। इनमें आमानाका निवासी एक व्यक्ति के साथ कुछ युवकों ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट कर दी। वहीं दूसरे मामले में मोहल्ले के नशेड़ी युवक ने महिला और उसके परिजनों के साथ जबरन विवाद किया। इस दौरान हाथ मुक्कों से हमला और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने पीडि़तों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रविकौशल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर को वह ऑटो पार्ट का सामान लेने जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे बीकानेर-जोधपुर बॉडी मेकर्स की दुकान के पास पहुंचने पर छबी और रईस नामक दो लोगों ने उसका रास्ता रोककर पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर वह आगे बढ़ गया।

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने पीछे से अश्लील गाली-गलौज की। इस पर वह वापस पहुंचा और गाली देने का कारण पूछा। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट में उसके गले, जबड़े, होंठ और छाती में चोटें आईं। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

आमानाका थाना क्षेत्र के ढांचा भवन, मामा गार्डन के पास रहने वाली जयश्री छुरा (32) ने पड़ोस में रहने वाली महिला और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, 1 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे बिना कारण विवाद करते हुए उसके साथ गाली-गलौज की गई तथा उसे और उसकी बच्ची के बारे में अपशब्द कहे गए। महिला का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई और उसके बाल खींचे गए। शिकायत पर आमानाका पुलिस ने प्रथम दृष्टया क्चहृस् की धारा 296, 351(2), 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।


अन्य पोस्ट