रायपुर
बकरा लाकर नहीं दिया, युवक पर जानलेवा हमला
03-Oct-2026 8:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 अक्टूबर। टिकरापारा इलाके में बकरा लाकर नहीं देने पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार कान्हा सोनी और प्रकाश नामक दो आरोपियों ने पीडि़त राकेश यादव से बकरा लाकर देने की मांग की थी। उसके द्वारा नहीं लाने पर दोनों आरोपियों ने उस पर ईंट, पत्थर और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में राकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश टिकरापारा थाना पुलिस कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे