रायपुर

ड्राई डे में खुला रहा बार, दो हिरासत में
03-Oct-2026 8:23 PM
ड्राई डे में खुला रहा बार, दो हिरासत में

रायपुर, 3 अक्टूबर। गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के 'ड्राई डे' के दौरान स्टेशन रोड स्थित बार में देर रात तक अवैध रूप से शराब बेचने का एक वीडियो सामने आया है।  इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

 अवैध रूप से शराब बेचते हुए संदीप सिंह नामक एक युवक को देखा गया, जो स्टेशन रोड स्थित एक प्राइवेट बार का कर्मचारी बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने  दो आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस को आशंका है कि इस अवैध बिक्री के पीछे बार संचालक का भी हाथ हो सकता है, जिसने जानबूझकर नियम टूटने के बाद भी शराब बिकवाई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट