रायपुर

पेंशनर्स महासंघ की कोटा कार्यसमिति में छग से 10 शामिल
03-Oct-2026 8:20 PM
पेंशनर्स महासंघ की कोटा कार्यसमिति में छग से 10 शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अक्टूबर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक राजस्थान के कोटा में आज शुरू हुई। इस बैठक में देश के 22 राज्यों से महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल है।

बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन तथा पेंशनर्स से जुड़े विभिन्न विषयों पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने संबोधित किया।इस बैठक में  छत्तीसगढ़ से  श्रीमती द्रौपदी यादव, बी के वर्मा,अनिल गोल्हानी,टी पी सिंह,आर एन ताटी,पी आर साहू,एम एन पाठक,बी एस दसमेर तथा एस सी श्रीवास्तव भी भाग ले रहे है।


अन्य पोस्ट