रायपुर

28 लीटर देशी शराब के साथ तीन कोचिए गिरफ्तार
03-Oct-2026 8:20 PM
28 लीटर देशी शराब के साथ तीन कोचिए गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अक्टूबर। न्यू राजेन्द्र नगर और गुढिय़ारी पुलिस ने 28 लीटर देशी शराब के साथ तीन कोचियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। कर

न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने  मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर एक संदेही व्यक्ति को पकड़ा।  पूछताछ में उसने अपना नाम दुलेश माहेश्वरी, पिता मंगल दास माहेश्वरी 20 निवासी सतनामी पारा, सतनामी भवन ट्रांसफार्मर गली, तेलीबांधा बताया।

उसके पास रखे सफेद रंग के थैले में 32 पाव 5.760 लीटर देशी मसाला शराब कीमत ?3,200/- बरामद किया ।

इसी तरह से 2 अक्टूबर को शराबबंदी के दिन कुकुरबेड़ा में 2 महिला आरोपियों से 123 पौवा (22.140 लीटर) अंग्रेजी एवं देशी शराब जप्त किया।इनमें से निका तांडी से 62 पौवा अंग्रेजी एवं देशी शराब कुल 11.160 लीटर कीमत ?6,200/-,  प्रियंका देवार से 61 पौवा अंग्रेजी एवं देशी शराब कुल 10.980 लीटर, कीमत ?6,640/-

जप्त की गई। गुढिय़ारी पुलिस ने दुर्गा चौक  गोगांव पानी टंकी, धर्मकांटा के सामने एक महिला  को पकड़ा। वह प्लास्टिक की बोरी में  शराब रखकर बिक्री कर रही थी। महिला ने अपना नाम श्रीमती अंशु ध्रुव 55  गोंडपारा, पुरानी बस्ती गोगांव  बताया। उसके कब्जे में रखी प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर  32 पौवा  कुल 5.760 लीटर शराब मिली।

वहीं कोटा क्षेत्र में शीतला तालाब के पास  नशीले टेबलेट बेचने घूम रहे नाबालिग को पकड़ 12 स्ट्रिप में कुल 119 नग (वजन 92.5 ग्राम) प्रतिबंधित नाइट्रोटेन टेबलेट बरामद किया। इन सभी के विरुद्ध 34 आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(बी) दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट