रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अक्टूबर। नॉर्थ जोन पुलिस ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से साइबर फ्रॉड में गंवाए 15 हजार रुपए वापस कराया।
क्या है एमआरएम पोर्टल-एमआरएम (मनी रिस्टोरेशन माड्यूल) साइबर फ्रॉड के मामलों में ठगी गई राशि की वापसी की प्रक्रिया में पुलिस, बैंक एवं संबंधित वित्तीय संस्थाओं के बीच समन्वय का माध्यम है।
दो पीडि़तों को वापस कराई गई राशि-वर्षा कुमारी नेताम निवासी सूर्या नगर गोगांव, के साथ 27,000/- का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था।
इसी प्रकार नागेश्वर कुमार निवासी गुढिय़ारी के साथ 5,000/- का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था। एमआरएम पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई कर पूरी 5,000/- राशि वापस* कराई गई। वहीं वर्षा को 10 हजार रुपए दिलाए गए।
साइबर फ्रॉड होते ही तुरंत करें ये काम-यदि आपके साथ ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें और नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही बैंक को तत्काल सूचित कर संबंधित खाते/लेन-देन पर आवश्यक कार्रवाई के लिए जानकारी दें। जितनी जल्दी साइबर फ्रॉड की सूचना पुलिस एवं बैंकिंग संस्थाओं को दी जाएगी, ठगी गई राशि को रोकने एवं वापस कराने की संभावना उतनी ही बेहतर होगी।